ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसडीआरएफ कर रही है रेस्क्यू टीम आपदा राहत जन-जागरूकता कार्यक्रम

स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फाेर्स (एसडीआरएफ) राजस्थान कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 22 अप्रैल तक करौली जिले में भरने वाले विश्वविख्यात श्री कैला देवी मेले में पांचना बांध पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात एसडीआरएफ सी कम्पनी भरतपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा राहत जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा लाइव डेमो का आयोजन करती दिखाई दे रही है। जिसमें एसडीआरएफ के जवानों द्वारा बाढ राहत का डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार, भूकम्प, बाढ,घरेलू सिलेंडर में आग, दुर्घटना के समय किए जाने वाले उपाय एवं बचाव के बारे में जानकारी एवं सिखलाई जा रही है। इसके अलावा एसडीआरएफ के पास उपलब्ध आपदा बचाव राहत उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाकर उसके बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

जन-जागरुकता कार्यक्रम को श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहनीय बताया गया तथा लोगों ने बढ-चढ कर जनजागरुकता कार्यक्रम में भाग ले रहे है। स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों ने भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *