ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दामाद पर लगा ससुर और और साली की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हुगली जिले के सिंगूर में एक दामाद पर अपने साली और ससुर के हत्या का आरोप लगा है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित दामाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिष्णुदयाल साव सिंगुर दो नंबर ग्राम पंचायत के किस्मत अपूर्वपुर इलाके के वैद्यबाटी तारकेश्वर रोड के निवासी थे। वह अपने घर में अपनी पत्नी, छोटी बेटी विनीता साव, शादीशुदा बड़ी बेटी डॉली मंडल, दामाद पिंटू मंडल और उनके बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह विनीता और विष्णुदयाल साव को लहूलुहान हालत में घर से बरामद किया गया। पुलिस जब उन्हें अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विष्णु दयाल उत्सव के दामाद पिंटू मंडल को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *