ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने मां भगवती की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर अपने शासकीय आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान शक्तिस्वरूपा जगत जननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा।

चैत्र नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *