ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो माह से नाबालिग संग कर रहा था दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित अजीम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कस्बा कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को अब्दाल साहब दरगाह से मेवड़ जाने वाले रास्ते पर बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

गौरतलब है कि जनपद के थाना पिरान कलियर पर 29 मार्च को पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री संग आरोपित नाजिम पुत्र अब्दुल रहमान के विगत दो माह से दुष्कर्म करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *