ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

बीआरसी अजीतमल के सभागार में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी के बच्चों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित नोडल संकुल शिक्षकों व नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र अजीतमल पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डाइट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने कहा कि प्री प्राइमरी की शिक्षा छोटे-छोटे नौनिहालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसमें 6 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा दी जानी हैं। हर आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री प्राइमरी का संचालन होना है। आप सभी के ऊपर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है। जैसे आप ढालेंगे बच्चे वैसे ही निकलते हैं।

वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं अजीतमल ब्लॉक खंड के अलग-अलग विद्यालयों से आए भाषा और गणित में निपुण बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार, एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, सुभाष रंजन द्विवेदी, एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार, सीडीपीओ छाया ने संयुक्त रूप सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।

इसके अलावा बेसिक विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा टीएलएम स्टॉल लगाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही आगनवाड़ी केंद्रों पर उत्कर्ष कार्य करने के लिए कार्यकत्रियों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एआरपी अमित कुमार पोरवाल, अमर सिंह, अनुराग शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रशान्त शुक्ला समस्त नोडल संकुल शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *