ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने से नाराज कांग्रेस नेता का आमरण अनशन जारी

खुद को बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी नहीं बनाये जाने और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दिए जाने के विरोध में 27 मार्च से अनशन में बैठे बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अनशन पर बैठे हुए हैं। उन पर पार्टी नेताओं के मान-मनौव्वल का कोई असर होता नहीं दिख रहा हैं।

उनके इस आमरण अनशन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर को भी दे दी गई हैं। इस तरह कांग्रेस ने इस बाबत प्रशासन को भी पत्र लिख दिया हैं।जगदीश कौशिक को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा से भिलाई क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया हैं। इस ऐलान के बाद से ही जगदीश कौशिक आमरण अनशन पर बैंठे हुए हैं। उन्हें हर दिन पार्टी के नेता मनाने पहुंच रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।आज शुक्रवार को उन्हें मनाने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी पहुंचे हैं।इससे पहले उन्हें मनाने की कोशिश शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी कोशिश की है पर वे नहीं माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *