ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

खेतड़ी क्षेत्र में मेहाड़ा के गोरीर-रामबास सड़क पर गुरुवार रात को एक बाइक व ट्रोले की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गौरीर गांव का रहने वाला सुरेंद्र उर्फ टीटू (24) पुत्र रतन सिंह बाइक पर सवार होकर नारनौल जा रहा था। इस दौरान गोरीर से रामबास सड़क पर पहुंचा तो क्रैसर के पास सामने से आ रहे एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद हाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।

हादसे के बाद ट्रोला ड्राइवर मौके से फरार हो गया और हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई संदीप मान ने ट्रोला ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से ट्रोला चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने ट्रोला ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *