ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुड फ्राइडे पर शेयर और मुद्रा बाजार आज बंद, सोमवार को होगा कारोबार

घरेलू शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में आज (शुक्रवार) कारोबार नहीं होगा। अब शेयर बाजार में आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन एक अप्रैल को कारोबार होगा।

स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक गुड फ्राइडे के अवसर पर अवकाश होने की वजह से शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इसके अलावा आज धातु और सर्राफा समेत थोक जिंस बाजार भी बंद रहेंगे।

दरअसल आज गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद है। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार का दिन होने की वजह से बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में अब शेयर बाजार में कारोबार एक अप्रैल (सोमवार) से शुरू होगा। एक अप्रैल, 2024 से देश का नया वित्त वर्ष 2024-2025 भी शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *