ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा में नाबालिग से बलात्कार ,कुकर्मी गिरफ्तार

नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को खुले में शौच को गई नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. घटना सुबह की बताई गई है।

घटना के समय लड़की अपने घर से कुछ दूरी पर शौच को गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव के ही दो युवकों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे गेहूं की खेत में ले गए। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद लड़की घटनास्थल पर ही मूर्छित हो गई।

लड़की को मृत समझकर दोनों दुष्कर्मी उसे ठिकाने लगाने की फिराक में थे। साक्ष्य मिटाने के लिए घटनास्थल के पास स्थित कुएं में पीड़िता को फेंकने का प्रयास किया जा रहा था। तभी उधर से गुजर रहे एक राहगीर नजर पड़ गई और उसने शोर मचाया। जिसके कारण घटनास्थल से दोनों दुष्कर्मी भाग खड़े हुए।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक दुष्कर्मी कुंदन कुमार पिता बिरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। वह रोह थाना क्षेत्र के रूक्खी गांव का रहने वाला है और इन दिनों अपने मामा रवींद्र यादव के घर में रह रहा था।

इस बाबत थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवा दिया गया है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *