ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां की आंखों के सामने नदी में डूबा जवान बेटा

पूर्व वर्तमान जिले के कटवा में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक अपनी मां की आंखों के सामने गंगा नदी में डूब गया। नदी में डूबे युवक का नाम बिजन कुंडू है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम नदी में डूबे युवक के तलाश में जुटी थी।

उल्लेखनीय है कि बिजन अपनी दो मौसी और मां मीरा देवी के साथ रविवार सुबह कटवा के बाजारघाट पर गंगा नदी में स्नान करने गया था। अपनी मां और मौसी के स्नान करने के बाद, बिजन पूजा करने के बाद गंगा में उतर गया। मां स्नान के बाद घाट पर खड़ी होकर अपने बेटे पर नजर रख रही थी। तभी मीरादेवी ने देखा कि उनका लड़का पानी में डूब रहा है और दोनों हाथ उठाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। खतरे को भांपते हुए मीरा ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि तब तक बिजन गंगा में डूब चुका था। इस बीच घाट पर मौजूद अन्य लोग मीरा देवी को बचाने के लिए तुरंत गंगा में उतरे और उन्हें बचा लिया।

मालूम हो कि बिजन भंटाकुल गांव निवासी विकास कुंडू और मीरा देवी की इकलौती संतान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *