ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काशी विद्यापीठ में युवा महाकुम्भ की अनुमति निरस्त, नाराज छात्रों ने दिया धरना

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होने वाले युवा महाकुम्भ की अनुमति निरस्त होने से नाराज छात्रों के साथ कांग्रेस के नेता भी गुरुवार को गांधी अध्ययन पीठ के सामने गेट नंबर तीन के पास धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता जमकर नारेबाजी की। छात्रों के धरना प्रदर्शन की जानकारी पाते ही चीफ प्राक्टर पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंच गईं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से उन्होंने कहा कि यहां परिसर में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है।

सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने विदयापीठ के सभी गेट पर ताला बंद कर दिया और आईडी के जांच के बाद ही छात्रों को परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। विराध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि वह जमीन पर बैठकर ही युवा महाकुंभ करेंगे। काशी विद्यापीठ में होने वाले युवा महोत्सव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और विधायक ओमप्रकाश सिंह को भी भाग लेना था। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम बताकर आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी। इससे नाराज एनएसयूआई और समाजवादी युवजन सभा के छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो. एके त्यागी का बुधवार शाम को भी घेराव किया था। दोनों छात्र संगठनों के नेताओं का पक्ष था कि पहले कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। कार्यक्रम के लिए गांधी अध्ययन पीठ की बुकिंग निरस्त कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *