ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वार्षिक क्रीड़ा समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, सोनाली द्वितीय, मेघा तृतीय रही जबकि बालक वर्ग में अनुराग नेगी प्रथम, पंकज द्वितीय और अमित तृतीय रहे। बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में दिव्यांशु प्रथम, आर्यन द्वितीय और हिमांशु नेगी तृतीय रहे। बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में सानिया प्रथम और नेहा शाह द्वितीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में देवेश प्रथम, अरविंद द्वितीय और जगदीश प्रसाद तृतीय रहे। सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में वेदांत टाकुली प्रथम, अनुराग द्वितीय तथा युवराज तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कैरम प्रतियोगिता में आदित्य और प्रियंका, बैडमिंटन मे श्रेयांस और रिया शतरंज में दिव्यांशु और कामिनी टेबल-टेनिस में हियांश और सानिया विजेता रहे।

इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. वीआर अंथवाल, डा. आरसी भट्ट, डा. डीएस राणा, डा.शीतल देशवाल, डा. भरत लाल बैरवा, डा.विजय कुमार, जगदीश रावत, महाबीर रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *