ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर लगा प्रतिबंध

राजधानी दिल्ली सहित अब किसी भी राज्य में पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग और रोटवीलर सहित लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ समय पहले ही डेरी मंत्रालय ने एनिमल हस्बैंड्री कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई। कमिटी में अलग-अलग संगठनों और एक्सपर्ट को शामिल किया गया। कमिटी ने जिन विदेशी ब्रीड के डॉग को चिन्हित किया, उनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रोटवीलर सहित 24 विदेशी ब्रीड के डॉग को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला गया है। इन्हें बैन डॉग कहा गया है।

इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग को इंपोर्ट करने के बाद देश में इनकी ब्रीडिंग को भी पूरी तरह अवैध घोषित कर दिया गया है। अभी जिन लोगों ने इन ब्रीड के डॉग पाले हुए हैं, उन्हें उनकी नसबंदी करानी होगी जिससे संख्या बढ़ने से रोका जा सके।

पिछले दिनों देश में विदेशी ब्रीड वाले डॉग के शिकार बने लोगों के वीडियो तेजी से वायरल हुए। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। वहीं दिल्ली में ताजा मामला एनडीएमसी इलाके में सामने आया था। यहां एक विदेशी ब्रीड के डॉग ने मासूम बच्ची पर हमला किया था। जिसमें बच्ची की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *