ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनवाईके जूहा भिकोना में आयोजित की ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल भिकोना में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र चमोली की ओर से ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दौड़, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिता संपन्न हुई।

भिकोना में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सौ मीटर की आंचल प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में डुंगर विजेता तथा भिकोना उप विजेता रहा जबकि खो-खो में भिकोना विजेता तथा डुंगर उपविजेता रहा। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा नेहरू युवा केंद्र चमोली ने हमेशा से गांवों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस प्रकार के खेलों का आयोजन कराते रहते हैं, जो सराहनीय है। पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का होना आवश्यक है।

ग्राम प्रधान भिकोना धीरेंद्र राणा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की की ओर से गांवों में इस तरह के खोलों का आयोजन कर गांवों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया है। इससे यहां की छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, ग्राम प्रधान भिकोना धीरेंद्र राणा, प्रधानाचार्य दर्शन रड़वाल, गिरीश किमोठी, नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल सिंह राणा, नरेंद्र सिंह नेगी, अवन्तका बत्र्वाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *