ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएम ने निर्माणाधीन भोलानाथ फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भोलानाथ पुल फ्लाईओवर का मंगलवार को जिलाधिकारी ने इंजीनियर की टीम के साथ निरीक्षण किया।

फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर से एक स्टील ब्रिज का निर्माण करने की कवायद शुरू की गई है। यह स्टील ब्रिज रेलवे पुल के ऊपर ही बनेगा। अब शहर वासियों को खासकर दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है। जिससे कई लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोड काफी उबड़ खाबड़ है।

जिलाधिकारी ने कार्य कर रहे एजेंसी को कहा कि उस जगह को 24 घंटे में दुरुस्त कराया जाए। जिससे लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानियों को सामना न करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *