• October 18, 2025

पूर्व विधायक गोपाल काली सपा छोड़कर रालोद में शामिल

 पूर्व विधायक गोपाल काली सपा छोड़कर रालोद में शामिल

हस्तिनापुर से विधायक रहे गोपाल काली सोमवार को समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

अपने कारनामों को लेकर गोपाल काली अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिवक्ता सोहराब ग्यास ने गोपाल काली की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात कराई। इसके बाद गोपाल काली ने सपा को अलविदा कह दिया और जयंत सिंह ने उन्हें रालोद की सदस्यता दिलाई। 1991 में भाजपा के समर्थन से हस्तिनापुर से विधायक रहे गोपाल काली इस समय समाजवादी पार्टी में थे। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले गोपाल काली भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।

दरअसल वे हस्तिनापुर सुरक्षित विधानसभा से भाजपा से टिकट के दावेदार थे। दिनेश खटीक को टिकट मिलने से नाराज गोपाल काली ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उस समय गोपाल काली ने भाजपा उम्मीदवार दिनेश खटीक के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप लगाए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी की महापौर उम्मीदवार रही रिचा सिंह ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *