ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने धनपुरा गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 68 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्कर पिपरा पंचायत के विशनपुर वार्ड संख्या छह के रहने वाले बंसी लाल यादव के पुत्र सकलदेव यादव है।पुलिसिया कार्रवाई में फारबिसगंज थाना के सब इंस्पेक्टर राजा बाबू पासवान,टाइगर मोबाइल के जवान रविंद्र कुमार,नीतीश कुमार,राम कुमार मंडल शामिल थे।पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।इस बात की जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *