• January 2, 2026

शाहजहां की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने जताया संतोष

 शाहजहां की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने जताया संतोष

संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने गुरुवार कहा, “मुझे इस बात से खुशी है कि अब चीजें सही दिशा में हो रही हैं।”

गवर्नर ने इस बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। इस बारे में उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की खबर फिलहाल संतोषजनक है। उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों पर हमले के 55 दिन बाद, पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के समय और स्थान पर चुप्पी साधे हुए हैं। शाहजहां के फरार रहने को लेकर राज्य प्रशासन काफी समय से दबाव में था। संदेशखाली में स्थानीय लोगों द्वारा उसे उत्तर 24 परगना जिले और उसके आसपास देखे जाने का दावा किया गया था। राज्य की पुलिस पर उसे संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *