ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर सीमा क्षेत्र से धराया

जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 137वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट ग्यासपुर के जवानों ने एक बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर का नाम किरण बीबी अख्तर (21) है। बीएसएफ ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर किरण बीबी को जवानों ने उस समय पकड़ा जब वह अवैध रूप से बिना बाड़ वाले पैच के माध्यम से बांग्लादेश से भारत की सीमा पार कर रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर को जब्त मोबाइल के साथ हिली थाने को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *