ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंगोलपुरी स्थित फैक्ट्री में लगी आग

मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई भी मजदूर या कर्मचारी नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

दमकल अधिकारी के अनुसार आग लगने की सूचना करीब रात नौ बजे मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि फैक्ट्री की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग की स्थिति को देखते हुए मौके पर और गाड़ियों भी भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल की 16 से 17 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस फैक्ट्री में एमसीबी बनाई जाती थी। रात का समय होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत आई। आग किन कारणों से लगी, इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *