ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीढ़ियों से कांग्रेसी रहे परिवार ने थामा भाजपा का दामन

रादौर विधानसभा जिला यमुनानगर के गांव दुसानी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, निवर्तमान मेयर मदन चौहान की मौजूदगी में अनेक साथियों के साथ मौदगिल परिवार दुसानी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जिला अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिला रहा है, जिसका जमीनी असर भी दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े एक बड़े परिवार ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन के रीड की हड्डी है। जिसके चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बताया कि देश और प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने के और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा और विधानसभा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *