ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसान सभा ने किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान सभा और सीटू द्वारा जिला मुख्यालय कुल्लू में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव होतम सोंखला ने कहा कि संसद के बाहर अनेक संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं लेकिन किसानों के आंदोलन में ऐसा क्या है कि केंद्र सरकार आंदोलन को कुचल रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि उत्पाद को डब्ल्यू टी ओ से बाहर रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशों में किसानों की आर्थिकी मजबूत है जबकि भारत में अधिकतर किसान वर्ग कर्ज के नीचे डूबे हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *