ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिव्यांगजन कल्याण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में आज (सोमवार) से भोपाल में दो दिवसीय दिव्यांगजन कल्याण राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी सामाजिक न्याय विभाग के रिसोर्स सेंटर ऑडिटोरियम हॉल में होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने बताया कि सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में दिग्दर्शिका पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान तथा सक्षम मध्य भारत के तकनीकी सहयोग से “दिव्यांगजनों का आर्थिक पुनर्वास और सशक्तिकरण” विषय पर विशेषज्ञ द्वारा अपनी राय और सुझाव रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *