ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने 1782 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप्र लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विद्युत सेवा आयोग के लिए 1782 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे प्रसन्नता है कि मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग विभागों में सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। युवा प्रतिभाओं को और उनके परिजनों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को सुचिता एवं पारदर्शिता से नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले सात सालों में छह लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश में नौकरी एवं रोजगार की नई संभावनाओं के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था हम सबके सामने है। पहले यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 10 लाख करोड़ से अधिक निवेश की परियोजनाओं का धरातल पर उतारा गया है। इससे लगभग 34 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज उप्र में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित युवाओं से पूरी निष्ठा के साथ सरकारी सेवा के दौरान कार्य करने की सीख दी।

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आयुश मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटिक, रामकेश निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *