ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धर्मान्तरण का षड्यंत्र हम चलने नहीं देंगे, स्कूलों को नहीं बनने देंगे लव जिहाद का अड्डा : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश की स्कूलों को धर्मांतरण और लव जिहाद का अड्डा नहीं बनने देंगे। इसमें जो भी शामिल होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। दिलावर रविवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सर्किट हाउस में शिक्षा मंत्री दिलावर ने एक सवाल के जवाब में कोटा जिले के खजुरी गांव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां के स्कूल में हिंदू बालिका के धर्म के कॉलम में अध्यापकों ने मुस्लिम लिख दिया। उस विद्यालय में जबरदस्ती बच्चों को नमाज पढ़ाई जाती है। वहां धर्मांतरण का षड्यंत्र चल रहा था। ये तो हम चलने नहीं देंगे। किसी भी विद्यालय को धर्मांतरण, लव जिहाद का अड्डा नहीं बनने देंगे। जहां-जहां इस प्रकार के षड्यंत्र होंगे, जिसमें शिक्षक या विद्यार्थी जो भी होंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में सूर्य नमस्कार को लेकर निर्देश दिए थे। इसके तहत रोजाना दस मिनट सूर्य नमस्कार प्रार्थना सभा के दौरान किया जाएगा। निर्देशों की अब समीक्षा बैठक भी की जाएगी। उन्होंने सभी अध्यापकों, अभिभावकों, स्कूल के विद्यार्थियों से नित्य सूर्य नमस्कार का आह्वान किया। इसके बाद वे मायलावास गुरुकुल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *