ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आयकर का खाते फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आयकर विभाग का कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सम्मिलित हुए।

कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में इनकम टैक्स ऑफिस की तरफ बढ़े। पुलिस मुख्यालय के समीप रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने वहीं पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी को दिया गया।

रावत ने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की हरकत दिखती है कि भाजपा देश के संसदीय लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कुछ जांच भी जरूरी थी तो कम से कम चुनाव तक तो रुकना चाहिए था। अब जब पार्टी अपने खातों का संचालन वैधपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों हेतु नहीं कर पाएगी तो लोकसभा चुनावों में कैसे भागीदारी कर पायेगी। भाजपा देश को पूरी तरह से तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि

इनकम टैक्स विभाग ने भाजपा के इशारे पर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। पार्टी के द्वारा जारी चेक क्लियर नहीं किये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। भाजपा ने खुद तो असंवैधानिक करार दिए गए इलेक्टोरल बांड से बेतहाशा धन अपने खातों में जमा किया और कांग्रेस ने लोगों के बीच क्राउड फंडिंग से जो योगदान लिया उस अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। जनता सब चीजों को महसूस कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठेंगें

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव महिंद्र नेगी गुरू,गरिमा दौसोनी, अभिनव थापर , सूरज क्षेत्री ,अभिषेक तिवारी ,राजेश पुंडीर ,वकील अहमद ,शहजाद अंसारी ,ललित बद्री ,मोहम्मद फारूक ,अर्जुन पासी ,मोहन सिंह थपली,आदर्श सूद,गगन छछर,भूपेंद्र नेगी ,उदय सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *