• February 12, 2026

कांकेर में तीन किलो का आईईडी बरामद

 कांकेर में तीन किलो का आईईडी बरामद

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत महला कैंप से आज शुक्रवार सुबह बीएसएफ 47 वीं वाहिनी और डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान में निकली थी। सर्चिग पर निकले जवानों ने ग्राम वट्टेकाल के जंगलों में सर्चिग के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गये 03 किलो वजनी आईईडी बरामद कर सुरक्षाबल के जवानों ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।

जिले का महला क्षेत्र अति संवेदनशील इलाका है, लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली साजिश को नाकाम करने में सुरक्षाबलों के जवानों को सफलता मिली है। विदित हो कि वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान महला कैंप से लगे कटगांव में नक्सली हमले में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सहित 04 जवान शहीद हो गये थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *