ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर सावित्री जिंदल ने नहीं खोले पत्ते

पूर्व सांसद नवीन जिंदल और उनकी माता सावित्री जिंदल के कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें के बीच गुरुवार को सावित्री जिंदल बेटे जगदीश जिंदल के साथ कैथल पहुंची। वे यहां अग्रोहा धाम के कार्यकर्ता नवनीत गोयल की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए आई थी। उनसे मिलने के लिए कैथल के विधायक भाई लीलाराम भी पहुंचे।

नवनीत गोयल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सावित्री जिंदल ने कहा कि उनके या नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं उन्हें भी मीडिया से ही पता चल रही हैं। फिलहाल परिवार के किसी सदस्य ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है। अभी उनका भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं है, लेकिन अगर होगा तो समय आने पर पता चल जाएगा।

चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार में सब की राय होगी तो ही चुनाव लड़ने का फैसला होगा। सावित्री जिंदल चुनाव लड़ने के मुद्दे पर इससे अधिक कुछ नहीं बोली। उन्होंने अग्रोहा धाम के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले अग्रोहा धाम में अच्छा काम नहीं हो रहा था। अब अग्रोहा धाम में बेहतर काम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नंबर दो पर आया है। आजकल अग्रोहा धाम की देखरेख अच्छे तरीके से हो रही है। पहले स्थान पर आने वाले कॉलेज की योजनाओं के बारे में पता कर उन्हें अग्रोहा धाम में लागू किया जाएगा ताकि वह पहले नंबर पर आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *