ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ शरद पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग की ओर से अजीत पवार गुट को असली एनसीपी के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है।

छह फरवरी को एनसीपी के अजीत पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है। अजीत पवार गुट ने कहा है कि अगर निर्वाचन आयोग के फैसले को शरद पवार गुट चुनौती देता है तो कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए।

दरअसल निर्वाचन आयोग ने अजीत पवार गुट को असली एनसीपी करार देते हुए चुनाव चिह्न घड़ी भी उन्हें सौंप दिया है। निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया। हालांकि शरद पवार गुट से पहले ही अजीत गुट आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर कैविएट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *