ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुणे की येरवड़ा जेल में मिला कैदी का शव, आत्महत्या किये जाने की आशंका

पुणे जिले में स्थित येरवड़ा जेल में मंगलवार को सुबह एक कैदी का नाश्ते के समय जेल परिसर में मिला। आत्महत्या किये जाने की आशंका के चलते जेल प्रशासन ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल प्रशासन ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मंगेश भोर (उम्र 30) के खिलाफ ओटूर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने भोर को 16 जुलाई, 2023 को न्यायिक कस्टडी में भेज दिया था और तब से उसे येरवड़ा जेल में रखा गया था। आज सुबह जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को नाश्ते के लिए बैरक से जेल परिसर में निकाला। उसी समय मंगेश का शव जेल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर के बगल में खुली जगह पर मिला। पुलिस प्रशासन ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *