ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री ने युवाओं को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवकों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर नई दिल्ली में एकीकृत परिसर “कर्मयोगी भवन” के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखी। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। इतना ही नहीं, सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए। इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *