ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक लालाराम बैरवा ने अरवड़ गांव में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालाराम बैरवा रविवार रात अरवड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव चलो अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। इससे पूर्व विधायक बैरवा ने यहां बजरंग बली के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। बूथ अध्यक्ष कैलाश प्रजापत के निवास के बाहर रात्रि चौपाल के दौरान विधायक बैरवा ने क्षेत्र व किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों व जनता को कैसे मिले इसकी विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक बैरवा का सम्मान करते हुए तलवार भेंट की।

इस दौरान उनके साथ कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर, पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, महावीर सैनी, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, पंकज सुगंधी, प्रद्युमनसिंह बनेड़ा सहित अन्य मौजूद थे।

केंद्र की उपलब्धियों का किया बखान

विधायक बैरवा ने इस अभियान के तहत दिन व रात भर ग्रामीणों के बीच रहते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला। इन सब बातों को साझा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान की शुरुआत के सकारात्मक परिणाम आयेगें।

इस दौरान विधायक बैरवा ने पत्रकारों से कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।

विधायक बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *