ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजगढ़ः झगड़ा की मांग को लेकर धनिया की फसल काटने वाले तीन पर केस दर्ज

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पड़िया में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति से भवानीपुरा गांव के पति-पत्नी सहित तीन लोग झगड़ा-नातरा प्रथा के तहत सात लाख की मांग की और नहीं देने पर उन्होंने खेत में खड़ी धनिया की फसल काटकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार ग्राम पड़िया निवासी पूरजी(54) पुत्र गोपीलाल तंवर ने बताया कि ग्राम भवानीपुरा में रहने वाला अमरलाल तंवर, उसकी पत्नी ललताबाई और इंदरसिंह पुत्र मन्नाजी तंवर झगड़ा-नातरा प्रथा के तहत सात लाख की मांग कर रहे हैं और नही देने पर उन्होंने खेत में खड़ी धनिया की फसल काटकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 384, 427 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *