ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजगढ़ः पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप, केस दर्ज

कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने शाजापुर निवासी पति, जेठ-जेठानी, देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बोरखेड़ी निवासी 35 वर्षीय शीलाबाई मीना ने बताया कि पति राधेश्याम पुत्र मंशाराम मीना, जेठ नवलसिंह, जेठानी राधाबाई और देवर विक्रमसिंह मीना निवासी चारखेेड़ी थाना कालापीपल जिला शाजापुर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते है, जिसके चलते मायके बोरखेड़ी में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 294, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *