ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे ग्राम रक्षा वाहिनी के सचिव की मौत

धुबड़ी जिलांतर्गत तामरहाट के ग्राहमपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 127 (बी) पर हुआ। सड़क हादसे में ग्राम रक्षा वाहिनी के सचिव की मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राहमपुर के ग्राम रक्षा वाहिनी के सचिव सेमियन हेम्ब्रोम के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात में गश्त कर रहे ग्राम रक्षा वाहिनी के सचिव को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर आज सुबह उत्तेजनापूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी। ग्राहमपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को बरामद कर थाने ले गई। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में डंपर की चपेट में आने की वजह से हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *