ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आर्थिक दृष्टि से विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश भारतः गजेन्द्र सिंह शेखावत

केंद्रीयमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक दृष्टिकोण से विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश बन चुका है। शेखावत ने कहा कि पिछले 10 साल के कालखंड में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हुआ है। हम देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाल कर लाए हैं। देश विकसित राष्ट्र की तरफ आगे बढ़े इस दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाएंगे।

शेखावत ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दस साल में एक लाख 46 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे का निर्माण हुआ है। सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकास कार्यों को और गति देगी। हाईस्पीड ट्रेन में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। पूरे देश का नागरिक आज हवाई यात्रा कर रहा है। विमान यात्रा को बढ़ावा देने के लिए देश में पिछले दस साल में हवाई अड्डे की संख्या को 74 से बढ़ा कर 150 कर दिया है। देश में वॉटर-वे को बढ़ाने के लिए बंदरगाहों को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। पुराने बंदरगाहों को सुधारने की दिशा में काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एनर्जी निर्यात करने वाला देश बनने वाला है । सैटेलाइट लॉन्चिंग में भी दुनिया में देश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा को ऊंचाई देने का काम हुआ है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर एक घटक में किया जा रहा है। भारत न केवल अपनी आवश्यकता को पूरी कर रहा है बल्कि विश्व की जरूरतों को भी पूरा कर रहा। भारत का विकास विश्व के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *