ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में ग्राम पंचायत अध्यक्ष और अधिवक्ता गिरफ्तार

हैलाकांदी जिले के धलछरा बिलाईपुर ग्राम पंचायत के अध्यक्ष अहमद हुसैन बरभुइयां और हैलाकांदी बार के अधिवक्ता काजी अबू रेहान को मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि धलछरा बिलाईपुर ग्राम पंचायत के अध्यक्ष अहमद हुसैन बरभुइयां ने पारस्पोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ग्राम पंचायत अध्यक्ष अहमद हुसैन बरभुइयां पासपोर्ट दस्तावेजों की जांच के लिए हैलाकांडी जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आए थे।

इस बीच पुलिस को दस्तावेजों की जांच के दौरान शक हुआ कि वोटर लिस्ट फर्जी है, जिसके चलते पुलिस ने अहमद हुसैन बरभुइयां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसी मामले में हैलाकांदी जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता काजी अबू रेहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, अधिवक्ता पर कथित तौर पर मीडियाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। फिलहाल ग्राम पंचायत के अध्यक्ष और अधिवक्ता पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *