ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिठूर महोत्सव में चार चांद लगाने आ रहे हैं कैलाश गिरी एवं मैथिली ठाकुर

तीन दिवसीय बिठूर की तैयारी को लेकर तैयारी हो रही है। कानपुर के इस पौराणिक एवं धार्मिक महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए प्रसिद्ध कलाकार मैथिली ठाकुर, कैलाश गिरी, हेमन्त विश्ववासी भी आ रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रथम पुरस्कार विजेता को एक लाख और द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय पुरस्कार विजेता को 30 हजार रुपए दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी की सुबह हाफ मैराथन दौड़ होगी। यह कार्यक्रम नाना राव स्मारक में आयोजित होगा। दौड़ में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः21 हजार,11 हजार, 5 हजार का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार महिला एवं पुरुष दोनों को दिया जाएगा।

भारतीय गायक कलाकार कानपुर धरोहर तथा मां गंगा पर आरती,लोक गीत का संगम सांकृतिक कार्यक्रम (नृय, रंगोली,कला प्रतियोगता भी आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *