ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाहरीघाट और मोइराबाड़ी में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मोरीगांव जिले के लाहरीघाट और मोइराबाड़ी में साइबर अपराधियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि मोरीगांव पुलिस ने साइबर अपराधियों की तलाश में लाहरीघाट और मोइराबाड़ी में लगातार छापे मार रही है। इस अभियान में अब तक 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों ने दूसरे राज्यों के व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से ऋण लिया है। इस साइबर अपराधी गिरोह के खिलाफ अभियान का नेतृत्व मोरीगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीरन बैश्य ने किया है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *