ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाकू घोंपकर दो युवकों की हत्या

राजधानी दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पहली घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार थाना इलाके की है तो दूसरी घटना पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना इलाके की है। दोनों ही मामलों में चाकू से हमला करके हत्या किया गया है। दोनों ही मामलों में मृतकों की पहचान हो गई है, लेकिन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित फरार है।

वसंत विहार थाना इलाके में हुई हत्या के मामले में डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में एक शख्स का शव पड़ा हुआ। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच के बाद मृतक की पहचान अश्विनी के रूप में की गई, जो कुसुमपुर पहाड़ी इलाके का ही रहने वाला निकला। फिलहाल, पुलिस केस कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं, पंजाबी बाग में हुई हत्या के मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि मृतक की पहचान 30 साल के मोनू के रूप में हुई है। वह बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था। वह पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके स्थित जूते चप्पल बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात को उसपर चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया था। उसको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के के तहत केस दर्ज किया। इस मामले को सुलझाने के लिए पंजाबी बाग थाने के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *