ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

टेक शेरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक में मजबूती बनी रही। डाउ जॉन्स 135 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,964.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डैक 277.29 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,638.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,570.52 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान ज्यादातर समय तक तेजी बनी रही। लेकिन आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण एक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एफटीएसई इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,615.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,592.26 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,918.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 2 के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 7 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 199.54 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 36,357.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,087.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,936.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.05 प्रतिशत टूट कर 15,525.81 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,127.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है इसी तरह कोस्पी इंडेक्स भी 1.14 प्रतिशत फिसल कर 2,585.62 अंक तक लुढ़क गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,680.47 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,383.62 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 7,220.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *