October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 150वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा

प्रयागराज : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे है. इस दौरान सीएम योगी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 150वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया है. शुक्रवार दोपहर 3.40 पर सीएम का विमान प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट उतरा. वहां से निकल सीएम योगी हाईकोर्ट परिसर में पहुंचे। आपको बता दें की, हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़े :- Hindenburg Row : विश्व के टॉप 15 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अदाणी, रिपोर्ट के बाद 60 % तक फिसले शेयर्स

150वीं वर्षगांठ मना रहा है हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

आपको बता दें कि , इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अपनी 150 वीं वर्षगांठ मना रहा हैं. जिसके उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसका शुभारम्भ सीएम योगी ने किया है. इस कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया जाएगा, समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू शामिल होंगे .इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने बताया कि, ”समापन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रखा गया है”.

इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, राजस्थान के मुख्य न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सहित कई और गणमान्य लोर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.