ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती पहुंचे राम मंदिर परिसर, गोविन्ददेव गिरी ने स्वागत किया

कांची कामकोटि पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी विजेंद्र सरस्वती रविवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने स्वागत किया। स्वागत की प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की गई। जगतगुरु शंकराचार्य अपने साथ घट में जल लेकर आए थे। जल कलश को यज्ञ मंडप में रखा गया है।

कांची काम कोटि पीठ का राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती के गुरु शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। राम मंदिर मसले को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार और संतों के बीच मध्यस्थता का काम भी जयेंद्र सरस्वती ने किया था। जानकारी के अनुसार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंदिर परिसर की साज-सज्जा के लिए कांची से शंकराचार्य ने पुष्प भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *