ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में 24 जनवरी को रोडवेज का होगा चक्का जाम

प्रदेश सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 24 जनवरी को रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर 24 जनवरी की प्रस्तावित राज्य व्यापी हड़़ताल को सफल बनाने के लिए सांझा मोर्चा के राज्य कमेटी के नेता रमेश श्योकन्द, कुलदीप पाबड़ा, शिव कुमार, प्रताप भनवाला ने गुरुवार को रोडवेज डिपो में बैठक ली।

रोडवेज नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सांझे मोर्चे को 11 जनवरी,10 मार्च, 23 जून, 13 दिसम्बर को कर्मचारियों की मांगों समाधान के लिए बैठकों के लिए आमंत्रित किया गया। सांझे मोर्चे ने कर्मचारियों की मांगों समाधान बारे तर्क व प्रमाण दिए गए। सरकार ने मांगों को जायज माना और मांगों को लागू करने के परिपत्र जल्द जारी करने का भरोसा दिया गया, परन्तु बार-बार भरोसा देने के बाद भी मानी गई मांगों के परिपत्र आज तक जारी नहीं किए हैं। इसके चलते प्रदेश भर के कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के आह्वान पर 24 दिसम्बर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया, जिसके उपरान्त अधिकारियों द्वारा 10 जनवरी तक वार्ता द्वारा मांगों के समाधान का आश्वासन दिया।

सांझे मोर्चे ने सरकार पर बार-बार भरोसा किया परन्तु सरकार मानी गई मांगो को लागू न करके कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही हैं। सांझे मोर्चे ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए 24 जनवरी को राज्य व्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया हैं। उनकी मांग है कि देय अवकाश कटौती पत्र वापिस लिया जाए, परिचालक-चालक की वेतन विसंगति दूर की जाए। 2002 से चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए। 2016 के चालक व 52 दादरी के हैल्परो को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए।

चालक व परिचालकों से 8 घन्टे की ड्यूटी ली जाए और 8 घण्टे से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम दिया जाए। चालकों को अड्डा इंचार्ज के पद पर प्रमोशन की जाए। स्थाई तबादला नीति बनाई जाए। वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कडर से बाहर करके उन्हें तकनीकी पदों ओर प्रमोशन दी जाए। गेट मीटिंग में दीपक बल्हारा, संदीप जांडली, विजय नागपुर, सतेंदर, अनिल भाटिया, कुलदीप मलिक, नरेश गोरिया, राजू बिश्नोई, हर्ष डारा, वीरेंद्र, पूर्णचंद कामरेड, उग्रसेन, इंद्रपाल, आजाद सहित अनेक रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *