ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गौशाला में घुसकर महिलाओं ने बर्तन चुराये, एक महिला पकड़ी, 5 फरार

टोहाना में भूना रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में घुसकर कुछ महिलाओं ने हजारों रुपये के बर्तन चोरी कर लिए। जैसे ही गौशाला के मैनेजर और पंडित ने महिलाओं को बर्तन चुरातेे देखा तो महिलाएं वहां से भाग गई। इस पर लोगों ने एक महिला को जमालपुर रोड पर पकड़ लिया। लोगों ने जब उसकी झोली खोली तो पाया कि उसमें काफी बर्तन थे। महिला को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम मच्छला निवासी राजनगर टोहाना बताया है।

पुलिस ने श्रीकृष्णा गौशाला के मैनेजर पंकज कुमार की शिकायत पर इन महिलाओं के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर फरार 5 अन्य महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर पंकज कुमार ने कहा है कि बुधवार दोपहर बाद गऊशाला के सभी कर्मचारी गऊओं को चारा डालने में व्यस्त थे। मकर संक्रांति पर अनेक श्रद्धालु कई तरह के बर्तन गौशाला में दान करके गए थे। यह बर्तन एक जगह पड़े थे।

इसी दौरान 6 महिलाएं कूड़ा चुगने वाली गऊशाला के अंदर आ गई और पुराने स्टोर रूम से 20 तांसले, एल्युमीनियम की 15 बाल्टियां, स्टील के बर्तन, थाली, गिलास, चक्कर, एल्युमीनियम के बर्तनों की पुरानी स्क्रैप, पीतल की टुंटियां सहित काफी सामान चोरी करके ले गई। जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने इन महिलाओं का पीछा कर एक महिला को जमालपुर रोड पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर अन्य महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *