ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोहनी के बल चलकर फूंका था मुलायम सिंह यादव का पुतला, गए थे जेल

श्रीराममंदिर आंदोलन के दौरान कोहनी के बल चलकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पुतला जलाने वाले के कारण जेल जाने वाले कारसेवक प्रमोद सैनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं एवं सभी राम भक्तों का इसी दिन का इंतजार था। वह रामलला के दर्शन को अयोध्या जाएंगे।

फिरोजाबाद शहर के मौहल्ला तिलक नगर निवासी कारसेवक एवं पूर्व पार्षद प्रमोद सैनी ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन बहुत तेजी से चल रहा था। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,विनय कटियार,उमा भारती आदि के साथ उन्हें भी अयोध्या में कारसेवा का मौका मिला था। विवादित ढांचे को ढहाने का काम कारसेवकों ने किया था। आंदोलन में डा. कीर्तिराम गुप्ता,अनुराग उपाध्याय,राजेश सैनी,प्रेमवीर सविता,अनिल कुमार सिंह के साथ अयोध्या जाने की बजाय तीन दिन तक गांव में रिश्तेदार बनकर ठहरे थे। छिपते-छिपाते हम लोग अयोध्या में दाखिल हुए थे। एक साथी के सहयोग से कोहनी के बल चलकर रामलीला चौराहे पर मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंका था

उन्होंने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी ध्रुवलाल यादव ने मुझे हाईवे पर जलाई बस का भी आरोपी बनाया था। मेरी गिरफ्तारी कराने के बाद रामपुर जेल भेज दिया। रामपुर जेल से 39 दिन बाद रिहाई हुई थी। उससे पूर्व थाना प्रभारी ने मेरे एनकाउंटर की तैयारी कर ली थी। इस दौरान रामपुर जेल में मेरे साथी ने मुझे इसकी सूचना दी। जिसके बाद किसी तरह मेरी जान बच सकी।

उन्होंने कहा कि आज बेहद खुशी है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह सभी राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है। सभी लोग इस दिन दिवाली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *