• January 1, 2026

सपा विधायक संग्राम सिंह बने बलिया के जिलाध्यक्ष

 सपा विधायक संग्राम सिंह बने बलिया के जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिया जनपद में पार्टी का जिलाध्यक्ष फेफना के विधायक संग्राम सिंह को बनाया है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव को देखते हुए महासचिव और युवजन सभा का जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को इस संबंध में बताया कि बलिया में जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह के अलावा आलाकमान के निर्देश पर वीरबल राम को महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं रजनीश यादव को सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। सभी को संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *