ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीस हजार का इनामी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस के सहयोग से सोमवार की आधी रात को 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सीएल सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि पकड़ा गया इनामी बदमाश अरविंद पाण्डेय मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। उसे कोतवाली और सर्विलांस की सयुंक्त टीम ने सोमवार की देर रात लखनऊ के इंदिरा नगर रघुवीर मैत्री लान मयूर विहार से गिरफ्तार किया है। उस पर जालसाजी धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में वांछित होने पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *