ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा मुख्यालय में खुला नाना जी देशमुख पुस्तकालय का

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नाना जी देशमुख पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इसमें पार्टी के वैचारिक और सैद्धांतिक पक्ष के साथ संसदीय प्रणाली, संविधान, साहित्य, सर्व धार्मिक विषयों को पुस्तकें संकलित की गई हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पुस्तकों की सर्वांगीण व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए हम सबको अपने बौद्धिक एवं वैचारिक संवर्धन के लिए पुस्तकों एवं पुस्तकालयों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं और कार्यालय में आने वाले लोगों को यहां मौजूद पाठ्य सामग्री का अध्ययन करना चाहिए। केवल पार्टी के बारे में ही नहीं बल्कि सभी पक्षों को समझने का प्रयास करें।

लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां पार्टी के वैचारिक, सैद्धांतिक विषयों के साथ उसके राजनैतिक इतिहास को बताने वाली किताबें हैं । इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के साथ अंग्रेजी व अन्य भाषाओं के साहित्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वीर सावरकर, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, डाक्टर भीमराव अंबेडकर एवं स्वामी विवेकानंद के विचार, संसदीय और संवैधानिक प्रणाली, पौराणिक ग्रंथ, रामायण, भागवत गीता जैसे सनातनी संस्कृति के साथ अन्य धर्मों की पुस्तकें भी यहां हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, सुभाष बड़थ्वाल, राजेंद्र नेगी, शिव प्रसाद ममगाई, राजीव तलवार, राजकुमार पुरोहित समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *