• December 28, 2025

कांग्रेस पार्टी दिशाहीन और नेतृत्वहीन : हिमाचल भाजपा

 कांग्रेस पार्टी दिशाहीन और नेतृत्वहीन : हिमाचल भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि कॉंग्रेस पार्टी प्रदेश और देश में पूरी तरह दिशाविहीन और नेतृत्वविहीन दिखाई देती है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि 1947 में देश की आज़ादी के बाद श्रीराम जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण उसी प्रकार होना चाहिए था जिस प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा श्री सोमनाथ जी का जीर्णोद्धार हुआ। परन्तु जवाहर लाल नेहरू ने उस समय श्रीराम जन्मस्थान के ऊपर राम मंदिर निर्माण को अटकाया, भटकाया, लटकाया और वो ताले 50 साल तक लगे रहे। श्रीराम लला तालों में विराजमान रहे।

राजीव बिंदल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये मेरे देश का दुर्भाग्य है। मेरे देश के अंदर श्रीराम घट-घट में बसते हैं, घर-घर में बसते हैं, मन-मन में बसते हैं, कण-कण में बसते हैं। ऐसे ही श्रीराम को 50 साल तालों में रखने के बाद और कांग्रेस पार्टी ने श्रीराम के अस्तित्व को चुनौती दे डाली। ऐफिडेविट फाइल किया की रामसेतु है या नहीं है, कौन कहता है ये रामसेतु है?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जब नरेंद्र भाई मोदी और देशभक्त और रामभक्तों के प्रयासों से राम जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर बन रहा हैं। 22 जनवरी को रामलली की प्राण प्रतिष्ठा हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की आत्मा से दूर जा रही है। भारत की आत्मा जो श्रीराम में बसती है, भारत के अध्यात्म में बसती, भारत के इतिहास तथा भारत की संस्कृति में बसती है। उसको कांग्रेस पार्टी ने सदा नकारा है और राष्ट्रीय स्तर के प्रति जो कांग्रेस का नेतृत्व है, उन्होंने कांग्रेस के लोगों को एक घुड़की दी और सब घर में बैठ गए कि रामलला विराजमान की प्राणप्रतिष्ठा में कोई नहीं जाएगा। ये नेतृत्व विहीन, दिशाविहीन, विचार विहीन जिसके कारण राष्ट्रवादी पार्टी होने के गौरव से वंचित होकर के केवल परिवार के पीछे चलने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी बनकर रह गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *